इस पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूँ क़ि Windows Administrator (for Win 2000, XP, Vista and Win 7) का पासवर्ड कैसे बदलें, यह हैक उस स्थिति के लिए है जब आप अपने कंप्यूटर Administrator का पासवर्ड भूल गए हो और आप अपने कंप्यूटर को एक्सेस नहीं कर पा रहें हो. ऐसी स्थिति में जब आपका कंप्यूटर पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो और आप अपने कंप्यूटर का पासवर्ड भूल जाये तो कंप्यूटर को एक्सेस करना असंभव हो जाता है. यह हैक उस स्थिति के लिए कारगर सिद्ध होगा.
नियम 1 –
इसके लिए आपको एक छोटा सा टूल (Offline NT Password & Registry Editor) डाउनलोड करना पड़ेगा. यह टूल offline काम करता है इसका मतलब आप अपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करिए और CD, Floppy या USB से बूट करिए जिसमे आपने इस टूल save किया है.
लगभग सभी operating system का पासवर्ड encrypted होता है जिसे हम sam (Security Accounts Manager) कहते हैं. यह फाइल \windows\system32\config के अन्दर होता है. अब हम कंप्यूटर को इस टूल से बूट करा के sam फाइल को एक्सेस करेंगे. और पासवर्ड को Remove अथवा change करेंगे.
नियम 2 –
यह एक साधारण नियम है जो क़ि बिना किसी Third party software या Tool के बिना ही काम करता है. मुख्यतः सभी Windows Operating system के Administrator Disable होते हैं और हम Administrator ग्रुप के user से लोगिन करते हैं. अगर आप अपने Administrator का पासवर्ड भूल जाते हैं तो बिना पुराना पासवर्ड जाने दूसरा पासवर्ड लगाने का यह आसन नियम है.
1- अपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करिए और F8 बटन को तब तक दबाइए जबतक एक काली स्क्रीन का आ जाये.
2- अब आप Safe mode with command prompt आप्शन पे जाकर Enter बटन को दबाईये.
3- अब आपके कंप्यूटर पे c:\ लिख के आएगा.
4- Command Prompt में जाकर टाइप करें net user और enter बटन को दबाये इससे आपके कंप्यूटर में बने सभी user accounts क़ि लिस्ट आ जाएगी.
5- अब जिस user का पासवर्ड बदलना हो, net user ajay* टाइप करें और enter बटन को दबाये.
6- अब उस user का पासवर्ड ख़त्म हो गया है.
Warning!
All the information provided in this post is for educational purposes only. Please do not use this information for illegal purposes.

No comments:
Post a Comment