Wednesday, November 9, 2011

कैसे जांच करें क़ि आपका Antivirus ठीक काम कर रहा है या नहीं


आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये विधि ये जानने के लिए है क़ि आपका Antivirus ठीक तरीके से काम कर रहा है या नहीं. इसके लिए आपको एक छोटा सा लेकिन दमदार Virus बनाना पड़ेगा. इस Antivirus टेस्ट को EICAR test बोलते हैं. EICAR का पूरा नाम European Institute of Computer Antivirus Research है. ये प्रक्रिया आम कंप्यूटर यूजर, कंपनी, और Antivirus programmer के लिए लाभकारी है. इस Antivirus टेस्ट कि जानकारी निम्न है.

1- अपने कंप्यूटर में नोट-पैड खोलिए. और निम्न TEXTS को उसमे कॉपी करिए.
X5O!P%@AP[4\PZX54(P^)7CC)7}$EICAR-STANDARD-ANTIVIRUS-TEST-FILE!$H+H*

2- अब इस नोट-पैड फाइल को myfile.com के नाम से save करिए.
3- अब इस फाइल को अपने Antivirus से Scan करिए. अगर आपका Antivirus ठीक  
तरीके से काम कर रहा है तो इस फाइल को डिलीट करने कि चेतावनी देगा. या खुद से  
ही डिलीट कर देगा. 
 
कुछ Antivirus फाइल को save करने के समय ही चेतावनी देंगे या save होते ही  
डिलीट कर देंगे. 

अब आप चाहे तो myfile.com फाइल को ZIP या RAR फाइल में कॉम्प्रेस कर सकते
  हैं. और फिर अपने Antivirus से उस फाइल को scan कर सकते हैं. अगर आपका 
 Antivirus ठीक तरीके से काम कर रहा होगा तो इस फाइल को डिलीट करने क़ि
  चेतावनी देगा. अगर ऐसा नहीं है तो आपको अपना Antivirus बदलने क़ि जरुरत है.

Tuesday, November 1, 2011

Pen Drive से Windows 7/Vista कैसे Install करें?



आज मैं इस पोस्ट में आपको बताऊंगा क़ि Windows को अपने USB Pen Drive से कैसे इन्स्टाल करें. Windows को USB Pen Drive से इन्स्टाल करने के बड़े फायदें हैं. पहला- क़ि आपको DVD नहीं ढोना पड़ेगा. दूसरी- USB Pen Drive से installation प्रोसेस DVD के अपेक्षाकृत तेजी से होता है. और तीसरी सबसे बड़ी बात यह है क़ि यह उन सब computer के लिए बरदान सिद्ध होगा जिसमे DVD Drive नहीं होते हैं, जैसे क़ि Notebook PC.


आवश्यक टूल्स -
1- USB Pen Drive कम से कम 4 GB का.
2- Windows 7 set-up की DVD

कार्यवाही 1-
     अपने USB Pen Drive को अपने कंप्यूटर में लगायें.

कार्यवाही
2-
        अब आप Start -> All Programs -> Accessories -> Command Prompt पर जाईये और “Run as Administrator” के आप्शन पर Right-click करिए.

कार्यवाही 3-
        अब
command prompt में "DISKPART" कमांड टाइप करिए.

कार्यवाही 4-
     और अब आप अपने command prompt में "LIST DISK" कमांड टाइप करिए और "Enter" बटन को दबाईये. यह आपको आपके कंप्यूटर में मौजूद Disk की लिस्ट दिखायेगा. निम्न चित्र में DISK 1 USB Pen Drive है.


कार्यवाही 5-
      अब आप अपने command prompt में "SELECT DISK 1" कमांड टाइप करिए और "Enter" बटन को दबाईये. DISK 1 जो की इस कंप्यूटर का USB Pen Drive है, SELECT हो चुका है.

(नोट- आपके कंप्यूटर में आपका USB Pen Drive किसी दुसरे नाम जैसे की DISK 2, DISK 3, भी हो सकता है.

         

कार्यवाही 6-
       अब आप अपने command prompt में एक के बाद एक निम्न कमांड को टाइप करें और "Enter" बटन को दबाये.
"CLEAN''
"CREATE PARTITION PRIMARY"
"SELECT PARTITION 1"
"ACTIVE"
"FORMAT FS=NTFS/FAT QUICK"
"ASSIGN"
"EXIT"

   

कार्यवाही 7-
     अब आप अपने command prompt Windows को minimize कीजिये और अपने DVD Drive में Windows 7 या Vista की DVD Bootable DVD डालिए और निम्न कमांडो को एक के बाद एक टाइप करिए. (आप अपने DVD Drive के Drive letter को चुने. मेरे कंप्यूटर में यह Letter R है. आपमें यह कुछ अन्य हो सकता है.

"R: CD  BOOT"
"BOOTSECT.EXE  /NT60 S: (नोट- S आपका USB Drive Letter है)
"EXIT"


कार्यवाही 8-
          अब आप अपने Bootable DVD को अपने USB Pen Drive में कॉपी करिए. अब आपका USB Pen Drive Bootable बन चुका है. अपने कंप्यूटर के BIOS में USB Pen Drive को First Boot Device सेट करिए और तैयार हो जाईये अपने Pen Drive से Windows इन्स्टाल करने के लिए.

Friday, October 28, 2011

Windows 7 को बिना Activate किये कैसे प्रयोग करें.



आज मैं इस पोस्ट में आपको बताऊंगा क़ि Windows 7 के Demo Version को बिना किसी License Key के कैसे Activate करें. यह अधिकांश लोगो की आम समस्या है की उनका Windows (seven & vista )  हर महीने expire हो जाता है. जिससे उनको अपना कंप्यूटर फॉर्मेट करना पड़ता है.

1- Start Menu -> All Programs -> AccessoriesफिरCommand Promptके आप्शन पर जाकर Right क्लिक करें औरRun as Administratorको शुरू करें. (अगर आप administrator नहीं हैं तो आपके सामने एक पासवर्ड बाक्स खुल के आएगा उसमे आपको कंप्यूटर के  administrator का पासवर्ड डालना पड़ेगा. फिर आपकाCommand Promptखुल जायेगा.

2- और अबCommand Promptमें टाइप करें slmgr -rearm और फिर "Enter " बटन दबाएँ. उसके बाद "The command completed successfully" का message आएगा. अब आप अपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करिए. अब आपके Windows  की वैध्यता बढ़ चुकी है. इस command से आप ना सिर्फ अपना windows बचा सकते हैं बल्कि बिना किसी परेशानी के उसे operate भी कर सकते हैं

Friday, October 21, 2011

अपने खोए हुवे मोबाइल का पता लगायें आसन तरीके से


अगर आपका मोबाइल फ़ोन खो गया है, तो मैं आपको ऐसा तरीका बताता हूँ, जिससे आप अपने खोए हुवे मोबाइल का पता कर सकते हैं, पर इसके लिए आपको अपने खोए हुवे मोबाइल का IMEI नंबर पता होना चाहिए.
IMEI नम्बर क्या है? - 
           IMEI नम्बर का फुल फॉर्म होता है- (International Mobile Equipment Identity) जो 15 या 17 अंक का एक कोड होता है जिसे हम अधिकाँश मोबाईल में *#06# दबा कर देख पाते हैं.ये किसी मोबाइल का नेटवर्क पर एक अलग पहचान देता है.
      और यही पहचान अब चोरी की गयी मोबाइल को पकड़ने में मदद करती है.एडवांस टूल्स का प्रयोग कर ये पता किया जा सकता है कि किसी खास IMEI नम्बर के मोबाईल में किस समय कौन से नेटवर्क का कौन सा सिम प्रयोग में लाया गया है.सिम नम्बर से मोबाइल नम्बर और मोबाइल नम्बर से उसके धारक का पता चलता है. http://www.numberingplans.com/ पर लॉगिन कर IMEI नम्बर से किसी मोबाइल के डिटेल्स का पता किया जा सकता है.

Wednesday, October 19, 2011

Windows के Administrator का पासवर्ड कैसे हैक करें|

इस पोस्ट में मैं आपको बताने जा रहा हूँ क़ि Windows Administrator (for Win 2000, XP, Vista and Win 7) का पासवर्ड कैसे बदलें, यह हैक उस स्थिति के लिए है जब आप अपने कंप्यूटर Administrator का पासवर्ड भूल गए हो और आप अपने कंप्यूटर को एक्सेस नहीं कर पा रहें हो. ऐसी स्थिति में जब आपका कंप्यूटर पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो और आप अपने कंप्यूटर का पासवर्ड भूल जाये तो कंप्यूटर को एक्सेस करना असंभव हो जाता है. यह हैक उस स्थिति के लिए कारगर सिद्ध होगा

नियम 1 –
      इसके लिए आपको एक छोटा सा टूल (Offline NT Password & Registry Editor) डाउनलोड करना पड़ेगा. यह टूल offline काम करता है इसका मतलब आप अपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करिए और CD, Floppy या USB से बूट करिए जिसमे आपने इस टूल save किया है.

लगभग सभी operating system का पासवर्ड encrypted होता है जिसे हम sam (Security Accounts Manager) कहते हैं. यह फाइल \windows\system32\config के अन्दर होता है. अब हम कंप्यूटर को इस टूल से बूट करा के sam फाइल को एक्सेस करेंगे. और पासवर्ड को Remove अथवा change करेंगे.

नियम 2
       यह एक साधारण नियम है जो क़ि बिना किसी Third party software या Tool के बिना ही काम करता है. मुख्यतः सभी Windows Operating system के Administrator Disable होते हैं और हम Administrator ग्रुप के user से लोगिन करते हैं. अगर आप अपने Administrator का पासवर्ड भूल जाते हैं तो बिना पुराना पासवर्ड जाने दूसरा पासवर्ड लगाने का यह आसन नियम है.

1- अपने कंप्यूटर को रिस्टार्ट करिए और F8 बटन को तब तक दबाइए जबतक एक काली स्क्रीन का जाये.
2- अब आप Safe mode with command prompt आप्शन पे जाकर Enter बटन को दबाईये.
3- अब आपके कंप्यूटर पे c:\ लिख के आएगा.
4- Command Prompt में जाकर टाइप करें net user और enter बटन को दबाये इससे आपके कंप्यूटर में बने सभी user accounts क़ि लिस्ट जाएगी.

5- अब जिस user का पासवर्ड बदलना हो, net user ajay* टाइप करें और enter बटन को दबाये.
6- अब उस user का पासवर्ड ख़त्म हो गया है.

Warning!
    All the information provided in this post is for educational purposes only. Please do not use this information for illegal purposes.