आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये विधि ये जानने के लिए है क़ि आपका Antivirus ठीक तरीके से काम कर रहा है या नहीं. इसके लिए आपको एक छोटा सा लेकिन दमदार Virus बनाना पड़ेगा. इस Antivirus टेस्ट को EICAR test बोलते हैं. EICAR का पूरा नाम European Institute of Computer Antivirus Research है. ये प्रक्रिया आम कंप्यूटर यूजर, कंपनी, और Antivirus programmer के लिए लाभकारी है. इस Antivirus टेस्ट कि जानकारी निम्न है.
1- अपने कंप्यूटर में नोट-पैड खोलिए. और निम्न TEXTS को उसमे कॉपी करिए.
X5O!P%@AP[4\PZX54(P^)7CC)7}$EICAR-STANDARD-ANTIVIRUS-TEST-FILE!$H+H*2- अब इस नोट-पैड फाइल को myfile.com के नाम से save करिए.
3- अब इस फाइल को अपने Antivirus से Scan करिए. अगर आपका Antivirus ठीक तरीके से काम कर रहा है तो इस फाइल को डिलीट करने कि चेतावनी देगा. या खुद से ही डिलीट कर देगा.
कुछ Antivirus फाइल को save करने के समय ही चेतावनी देंगे या save होते ही डिलीट कर देंगे.
अब आप चाहे तो myfile.com फाइल को ZIP या RAR फाइल में कॉम्प्रेस कर सकते
हैं. और फिर अपने Antivirus से उस फाइल को scan कर सकते हैं. अगर आपका Antivirus ठीक तरीके से काम कर रहा होगा तो इस फाइल को डिलीट करने क़ि चेतावनी देगा. अगर ऐसा नहीं है तो आपको अपना Antivirus बदलने क़ि जरुरत है.




